भारत

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन

Admin2
14 Oct 2020 2:25 PM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कभी जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में लोकतांत्रिक जनता दल के मुख्या शरद यादव की बेटी आज कांग्रेस ज्वाइन कर रही है, सुभाषिणी राज राव दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर साढ़े 12 बजे कांग्रेस का दामन थामेंगी। आपको बता दें कि सुभाषिणी बिहार विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी। उन्हें बिहारीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले शरद यादव की जेडीयू में लौटने की अटकलें लगी थीं। एम्स में इलाज करा रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। इसी के बाद बिहार सीएम ने उनके परिवार वालों को एक शिष्टाचार कॉल की और उनका हालचाल जाना। तभी से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि शरद यादव एक बार फिर से जेडीयू में लौटेंगे।

ठीक तीन साल पहले यानी अगस्त 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शरद यादव को जेडीयू से निकाल दिया गया था। इसी के बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का गठन किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Next Story