भारत

पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का सरकारी बांग्ला रेल मंत्री को अलॉट, चिराग ने पिता की पहली बरसी तक मांगी थी मोहलत

jantaserishta.com
17 Aug 2021 6:50 AM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का सरकारी बांग्ला रेल मंत्री को अलॉट, चिराग ने पिता की पहली बरसी तक मांगी थी मोहलत
x
बड़ी खबर

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का दिल्ली में 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया. ये बंगला राम विलास पासवान को अलॉट था और उनके निधन के बाद से इसमें चिराग पासवान अपनी मां के साथ रह रहे थे.

राम विलास पासवान पिछले 31 साल से 12 जनपथ में रहते थे. जानकारी के मुताबिक, शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अधीन संपदा निदेशालय ने 14 जुलाई को चिराग पासवान को इस बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा था. इसके बाद चिराग ने बंगला खाली करने के लिए मोहलत मांगी थी.
चिराग ने पिता की पहली बरसी तक मांगी थी मोहलत
चिराग पासवान ने मंत्रालय से अनुमति मांगी थी कि क्या वे इस बंगले में पिता की पहली बरसी तक रह सकते हैं. इससे पहले राम विलास पासवान के भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने ये बंगला लेने से ये कहते हुए इंकार कर दिया था कि इससे गलत सियासी संदेश जाएगा.
पिछले साल अक्टूबर में हुआ था निधन
बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद 8 अक्टूबर 2020 में निधन हो गया था. वे 74 साल के थे. राम विलास पासवान अपने राजनीतिक सफर में केंद्र की राजनीति में हमेशा बने रहे और देश के पांच प्रधानमंत्रियों के साथ उन्होंने काम किया. रामविलास पासवान ने अपना राजनीतिक सफर 70 के दशक में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के साथ ही शुरू किया था.
1969 में पहली बार अलौली सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पासवान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1977 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले पासवान 9 बार लोकसभा सांसद रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story