भारत

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

Admin2
23 Aug 2021 12:00 AM IST
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
x

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। इस बात की जानकारी उनके पोते आश्रय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वो देवी-देवताओं के आशीर्वाद और आप सभी की दुआओं से जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होंगे।

दिल्ली में मैक्स अस्पताल से उनका उपचार चल रहा है। बताया कि अभी डॉक्टर सभी प्रकार के टेस्ट करवा रहे हैं और उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि सर्जरी करनी है या नहीं। सोमवार को उन्हें अस्पताल में दाखिल करने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री को मूत्र से संबंधित संक्रमण हुआ है। यह समस्या काफी समय से चल रही थी, लेकिन सही ढंग से उपचार न होने के कारण यह समस्या गंभीर हो गई। इसलिए उन्हें दिल्ली लाया गया है। मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
Next Story