भारत

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और कांग्रेस के अजय माकन ने डाला वोट

jantaserishta.com
4 Dec 2022 10:03 AM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और कांग्रेस के अजय माकन ने डाला वोट
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ लगने लगी है। बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया, तो वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने राजौरी गार्डन में अपना मत डाला। इस मौके पर डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालेंगे। क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे।
वहीं पत्नी के साथ राजौरी गार्डन में वोट डालने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि ये चुनाव गलियों का, नालियों का कूड़ों का चुनाव है। सबसे अपील है कि उम्मीदवार को देखें और कौन ज्यादा उनका काम करेगा, उसको अपना मत दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे बढ़िया हैं। पिछली बार भी सब कहते थे कि हम लड़ाई में नहीं हैं, लेकिन हमने 24 प्रतिशत मत पाए थे। कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story