भारत

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार बूटा सिंह को हुआ ब्रेन हैमरेज, एम्स में भर्ती

Kunti Dhruw
26 Oct 2020 2:34 PM GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार बूटा सिंह को हुआ ब्रेन हैमरेज, एम्स में भर्ती
x
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार बूटा सिंह को सोमवार को ब्रेन हैमरेज के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार बूटा सिंह (86) को सोमवार को ब्रेन हैमरेज के बाद एम्स (All India Institute of Medical Sciences) में भर्ती कराया गया है। सरदार बूटा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। बूटा सिंह को पंजाब के बड़े दलित नेता के रूप में जाना जाता है।

बूटा सिंह कांग्रेस की कई सरकारों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें राजीव गांधी का बहुत करीबी माना जाता रहा है। बूटा सिंह राजीव गांधी सरकार में गृह मंत्री भी रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 1967 से लगातार पंजाब के रोपड़ चुनाव लड़ते आ रहे थे। हालांकि, 1984 में रंग बदला था वजह थी ऑपरेशन ब्लू स्टार और 84 के सिख विरोधी दंगे। इस दौरान पंजाब में चुनाव के हालात तो नहीं थे।

बदल गई सीट, फिर दर्ज की जीत

हालात ठीक न होने की वजह से राजीव गांधी ने बूटा सिंह को पंजाब से राजस्थान भेज दिया। मारवाड़ का इलाका और जालौर की सुरक्षित सीट पर बूटा सिंह ने आसानी से जीत दर्ज की। इस बार वह दो वर्षों तक कृषि मंत्री और फिर गृहमंत्री का पद संभालते रहे।

Next Story