भारत
फर्जी इंस्टाग्राम से पूर्व छात्र ने शेयर की कई अश्लील तस्वीरें, परीक्षा में बैठने की नहीं मिली थी इजाजत
jantaserishta.com
9 Aug 2023 3:57 PM IST

x
प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की थी।
हुबली: हुबली शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के बारे में इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट अपलोड करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रजनीकांत के रूप में हुई है, जो उसी कॉलेज का पूर्व छात्र है। कम अटेंडेंस के कारण रजनीकांत को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं मिली तो उसने 'कश्मीरा' के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अश्लील पोस्ट अपलोड कर दिए। आरोपी ने पुलिस को चुनौती भी दी थी कि अगर पकड़ सके तो उसे पकड़ ले। जिन लड़कियों की तस्वीरें अपलोड की गईं, उन्होंने 20 जून को इस मामले को कॉलेज प्रबंधन के संज्ञान में लाया था। हालांकि, जब प्रबंधन ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया, तो उन्होंने साइबर अपराध पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।
पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डिलीट कर दी। पुलिस ने कहा, "आरोपी ने इस प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की थी। उसने तस्वीरें भी अपलोड की थीं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीपू सुल्तान (मैसूर के पूर्व शासक) को नमस्कार करते देखा जा सकता है।"
घटनाक्रम के बाद, हुबली में विद्यानगर पुलिस ने कॉलेज का दौरा किया और जांच शुरू की। पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल का बयान लिया था और छात्रों के भी बयान दर्ज किये थे।
Tagsफर्जी इंस्टाग्रामरजनीकांतअश्लील तस्वीरहुबलीहुबली पुलिसfake instagramrajinikanthporn picturehublihubli police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





