भारत

सपा की पूर्व सांसद ने सीएम योगी से दामाद के लिए मांगी माफी

jantaserishta.com
16 Dec 2022 9:36 AM IST
सपा की पूर्व सांसद ने सीएम योगी से दामाद के लिए मांगी माफी
x
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने अपने दामाद अनुराग भदौरिया द्वारा मुख्यमंत्री खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगी है। एक वायरल वीडियो में सुशीला सरोज ने मुख्यमंत्री से भदौरिया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई रोकने की अपील की है, जिन्होंने पिछले महीने एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट में मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी।
अपनी भावनात्मक अपील में सरोज को खुद को गोरखपुर की बेटी कहते हुए सुना जा सकता है।
सरोज ने कहा कि भदौरिया के अदालत में पेश नहीं होने पर 9 दिसंबर को हजरतगंज थाने के पुलिसकर्मियों ने लखनऊ स्थित उनके घर को गिराने का नोटिस चस्पा किया है।
सरोज ने दावा किया है कि घर उनका है और यह उनके दामाद के नाम पर नहीं है।
सरोज ने कहा कि उनके दामाद द्वारा कथित टिप्पणी सिर्फ जुबान फिसलने की वजह थी, उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि 12 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी द्वारा भदौरिया की टिप्पणी के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के बाद हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story