भारत

पूर्व सैनिक ने अपने ही पोते पर गोली चला दी, फायर करने की वजह भी सामने आई

jantaserishta.com
23 March 2026 1:31 PM IST
पूर्व सैनिक ने अपने ही पोते पर गोली चला दी, फायर करने की वजह भी सामने आई
x
हालत गंभीर.
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बल्ह थाना क्षेत्र की लौहारा पंचायत में एक 73 साल के बुजुर्ग ने अपने ही 23 साल के पोते पर गोली चला दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा.
पुलिस के अनुसार, आरोपी बहादुर सिंह पूर्व सैनिक है और उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था. बताया जा रहा है कि वह अक्सर नशे की हालत में अपने परिवार के साथ गाली-गलौच करता था, जिससे घर में तनाव का माहौल बना रहता था.
जानकारी के मुताबिक, बहादुर सिंह के दो बेटे हैं. वह एक बेटे के साथ रहता है, जबकि दूसरे बेटे और उसके परिवार के साथ उसके संबंध ठीक नहीं थे.वह आए दिन शराब पीकर उन्हें अपशब्द कहता था. बीती रात भी इसी तरह का विवाद हुआ, जब उसने अपने पोते उमेश चौधरी और उसके परिवार को गालियां देनी शुरू कर दीं.
परिवार में विवाद बढ़ने पर उमेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसी दौरान गुस्से और नशे की हालत में बहादुर सिंह ने अपनी बंदूक निकाल ली. कहा जा रहा है कि वह डराने के इरादे से हथियार लाया था, लेकिन अचानक गोली चल गई और उमेश को जा लगी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना में आरोपी बहादुर सिंह भी घायल हुआ है, जिसका इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है. सूचना मिलते ही बल्ह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मंडी के एसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story