भारत

पूर्व सरपंच जमकर पीटा: नेताजी दुकान में घुसे, महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा

jantaserishta.com
1 Sept 2023 5:27 PM IST
पूर्व सरपंच जमकर पीटा: नेताजी दुकान में घुसे, महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा
x
बुजुर्ग से कुकर्म सहित कई केस दर्ज हैं.
भीलवाड़ा: राजस्थान में शाहपुरा जिले के काछोला में एक पूर्व सरपंच को महिलाओं ने जमकर पीटा. नेताजी महिलाओं से बचने के लिए एक दुकान में घुसे तो महिलाएं वहां भी पहुंच गईं और पीटती रहीं. इस दौरान भीड़ इस घटना की गवाह बनी रही. जिस पूर्व सरपंच को महिलाओं ने पीटा, उस पर बुजुर्ग से कुकर्म सहित कई केस दर्ज हैं.
जानकारी के अनुसार, ये घटना काछोला के बस स्टैंड पर हुई. इस घटना को सैकड़ों लोग तमाशबीन होकर देखते रहे. यहां पूर्व सरपंच प्रहलाद नट के साथ कुछ महिलाओं ने करीब आधे घंटे तक मारपीट की. मारपीट के दौरान पूर्व सरपंच प्रहलाद नट के कपड़े फाड़ दिए गए.
पूर्व सरपंच महिलाओं से बचकर एक दुकान में जा घुसा. दुकान के अंदर भी महिलाओं ने घुसकर उसे पीट दिया. इस दौरान लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर काछोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच पूर्व सरपंच को थाने ले जाया गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
पुलिस के अनुसार, काछोला के पूर्व सरपंच प्रहलाद नट के खिलाफ एक बुजुर्ग के साथ कुकर्म करने के साथ राजकीय कार्य में बाधा सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं. वहीं पंचायत राज विभाग में अनियमिताओं की भी जांच जारी है. काछोला थाने के सहायक सब इंस्पेक्टर इंद्राज मीणा ने कहा कि पूर्व सरपंच की पिटाई का कारण अभी पता नहीं चला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story