भारत

सरकार को चूना लगाने के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 March 2023 5:48 PM GMT
सरकार को चूना लगाने के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार
x
चंडीगढ़। ग्राम पंचायत चब्बेवाल जिला होशियारपुर में फर्जी रसीद देकर दुकानदारों से 8 लाख रुपया किराया वसूलने के आरोप में पूर्व सरपंच के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त सरपंच द्वारा दुकानदारों से वसूली गई लाखों रुपए की राशि को पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाया गया और सरकारी खजाने को लाखों रुपए का चूना लगाया गया। इसी मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी शिवरंजन सिंह को विजिलेंस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला होशियारपुर के गांव चबेवाल निवासी हरमिंदर सिंह, जोकि पूर्व सरपंच है, पर फर्जी रसीद देकर लाखों रुपए का किराया वसूलने के आरोप लगे, जिसकी जांच-पड़ताल करने पर उक्त आरोपी शिवरंजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। इसी मामले में भगौड़े चल रहे आरोपी पूर्व सरपंच शिवरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story