भारत

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, इस कारण हुए नाराज

jantaserishta.com
30 Jan 2022 3:06 PM IST
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह कांग्रेस में हुए शामिल, इस कारण हुए नाराज
x

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पंजाबी सिंह समाजवादी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

दरअसल 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे पंजाबी सिंह ने 2017 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर राकेश सिंह के पक्ष में प्रचार किया था और अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट की कुर्बानी दी थी.
लेकिन 2022 में समाजवादी पार्टी ने यहां से तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी को इस बार अपना प्रत्याशी बनाया और पंजाबी सिंह का टिकट काट दिया.
इसके बाद राजनैतिक जमीन तलाश रहे पंजाबी सिंह के पास अब कांग्रेस में जाने के सिवाय कोई चारा नहीं था. वहीं कांग्रेस के पास क्षेत्र में कोई बड़ा चेहरा नहीं था जिसके दम पर वह विधानसभा चुनावों में हरचंदपुर में अपनी जमीन देख पाती. ऐसे में दोनों को ही एक दूसरे की जरूरत थी और दोनों ने इस जरूरत को राजनैतिक सियासत की जरूरत मानते हुए आपस में कनेक्ट कर लिया.
सूत्रों की मानें तो सियासी खेल के बीच हरचंदपुर से पंजाबी सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं. हालांकि, फिलहाल इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंह की कांग्रेस के सदस्यता फार्म के साथ-साथ प्रियंका गांधी के साथ की तस्वीरें जरूर वायरल हो रही हैं. अभी इस बारे में पंजाबी सिंह से कोई बात नहीं हो पाई है. सूत्रों की मानें तो वह अभी भी दिल्ली में हैं और उनका फोन स्विच ऑफ है. रायबरेली पहुंचने के बाद वह मीडिया से बात करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story