भारत

RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल

Nilmani Pal
22 Oct 2025 5:37 PM IST
RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल
x

पटना। RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल हो गए है, बता दें, आरजेडी ने डॉ. अनिल सहनी को बिहार चुनाव के लिए राजद का स्टार प्रचारक बनाया था. ऐसे में अनिल सहनी के इस्तीफे को आरजेडी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है.

डॉ. अनिल सहनी ने इस्तीफे के साथ पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी में अतिपिछड़ा वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अब “योग्यता और जनाधार” से ज्यादा “परिवारवाद और चापलूसी” को प्राथमिकता दी जा रही है.

अनिल सहनी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया था, लेकिन महागठबंधन के टिकट बंटवारे और संगठनात्मक निर्णयों में अतिपिछड़ों की उपेक्षा की गई है. उन्होंने कहा, “राजद जिस दिशा में जा रही है, उसमें आम कार्यकर्ता और खासकर अतिपिछड़ा समाज के लिए अब कोई जगह नहीं बची है.”

Next Story