भारत
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल
jantaserishta.com
14 Dec 2022 11:09 AM IST

x
जयपुर (आईएएनएस)| आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार को राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। सवाई माधोपुर के भदोती से बुधवार सुबह फिर शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी की रघुराम राजन से आधे घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।
राजन आर्थिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।
यूपीए के दूसरे कार्यकाल और मोदी सरकार के शुरूआती सालों में रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।
अधिकारियों ने पुष्टि की, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा सीमा पार करने के बाद एक हफ्ते का ब्रेक होगा। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा पर ब्रेक रहेगा।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर 16 दिसंबर को राहुल गांधी जयपुर जाएंगे। वहां सभी सुनिधि चौहान के म्यूजिक इवेंट में हिस्सा लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





