भारत
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती, गृह मंत्री अमित शाह ने सुखबीर सिंह बादल से बात की
jantaserishta.com
21 April 2023 5:01 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की वजह से मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल के बेटे एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से टेलीफोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल के अस्वस्थ होने और सुखबीर सिंह बादल से इस संबंध में बात करने की जानकारी साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, यह जानकर चिंतित हूं कि दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर टेलीफोन पर सुखबीर सिंह बादल के साथ चर्चा हुई है।
शाह ने प्रकाश सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए आगे कहा, मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Tagsप्रकाश सिंह बादलअमित शाहसुखबीर सिंह बादलपंजाबParkash Singh BadalAmit ShahSukhbir Singh BadalPunjab
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





