भारत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

jantaserishta.com
12 March 2024 2:27 PM IST
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
x

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान पंजाब के राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "पंजाब से जुड़े मुद्दों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ सार्थक बैठक हुई।" बता दें कि भाजपा पंजाब में अपने राजनीतिक जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य में अकाली दल की फिर से एनडीए गठबंधन में वापसी को लेकर बातचीत जारी है। दूसरी तरफ पार्टी अपने कई दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी भी कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story