भारत

रिहा नहीं होंगे पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा, SC ने HC के आदेश पर लगाई रोक

jantaserishta.com
15 Oct 2022 1:03 PM IST
रिहा नहीं होंगे पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा, SC ने HC के आदेश पर लगाई रोक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने माओवादी संबंध के मामले में आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा समेत 6 आरोपियों की रिहाई पर रोक लगा दी है. शीर्ष अदालत के अगले आदेश तक इनको जेल से रिहा करने पर रोक लगा दी. इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 8 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा.

दरअसल बीते शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा और अन्य आरोपियों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने सरकार की याचिका को मंजूर करते हुए नोटिस जारी किया और आरोपियों की रिहाई पर रोक लगा दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story