भारत

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

jantaserishta.com
13 Oct 2021 6:51 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती
x

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मंगलवार को अचानर तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे. इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से एम्स के सी एन टावर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. डॉ. मनमोहन सिंह की जांच के लिए एम्स एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसको एम्स निदेशन डॉक्टर रणदीप गुलेरिया हेड करेंगे.

मनमोहन सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे. उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. सिंह को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी. डॉक्टर मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story