भारत

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, मिलने पहुंचे राहुल गांधी

jantaserishta.com
14 Oct 2021 5:24 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, मिलने पहुंचे राहुल गांधी
x

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब है और वे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Delhi) में भर्ती हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने यह जानकारी दी है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, जिन्हें बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।



अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 89 वर्षीय कांग्रेस नेता ने कमजोरी की शिकायत की थी और उनकी हालत स्थिर है। वह डाक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री कुछ समय मनमोहन सिंह के साथ रहे और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद मांडविया ने ट्वीट करके कहा, 'आज पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी से एम्स, नई दिल्ली में मुलाकात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
बता दें कि डा. नीतीश नायक के मार्गदर्शन में डाक्टरों की एक टीम मनमोहन सिंह का इलाज कर रही है। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था और एम्स ले जाने से पहले वह कमजोर महसूस कर रहे थे। एम्स के सूत्र ने कहा कि उन्हें गर्दन में दर्द की भी शिकायत थी। अप्रैल में जब महामारी की दूसरी लहर उफान पर थी तब मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इस दौरान वह एम्स में भर्ती हुए थे। चार मार्च और तीन अप्रैल को उन्होंने कोरोना के टीके की खुराक ली थीं। 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story