भारत

पूर्व प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव: मनमोहन सिंह मिले कोरोना संक्रमित, AIIMS में भर्ती

jantaserishta.com
19 April 2021 6:41 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव: मनमोहन सिंह मिले कोरोना संक्रमित, AIIMS में भर्ती
x

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. रविवार को मनमोहन सिंह ने कोरोना संकट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने सरकार को कई सुझाव दिए थे. फिलहाल पूर्व पीएम खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है.

चिट्ठी में मनमोहन सिंह ने कहा था कि सरकार को यह बताना चाहिए कि अलग-अलग वैक्सीन को लेकर क्या आदेश हैं और अगले छह महीनों में डिलीवरी होने का क्या स्टेटस है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यह संकेत देना चाहिए कि पारदर्शी फार्मूले के आधार पर राज्यों में उनकी अपेक्षित आपूर्ति को कैसे वितरित किया जाएगा.
इसके अलावा मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्यों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणियों को परिभाषित करने के लिए कुछ छूट दी जानी चाहिए. जिससे 45 वर्ष से कम आयु के लोगों को भी टीका लगाया जा सके. मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि भारत सरकार को वैक्सीन निर्माताओं को और रियायतें देनी चाहिए. इजरायल की तरह अनिवार्य लाइसेंसिंग प्रावधान लागू किया जाए.
उन्होंने सुझाव दिया कि किसी भी वैक्सीन को जिसे यूरोपीय मेडिकल एजेंसी या यूएसएफडीए जैसे विश्वसनीय एजेंसियों द्वारा उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई है, उसे घरेलू आयात करने कर उपयोग की जानी चाहिए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story