भारत

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 July 2022 1:01 PM IST
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू जहां आज से राष्ट्रपति के तौर पर नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। वहीं, रामनाथ कोविंद का कार्यकाल भी आज समाप्त हो रहा है। खबर है कि रिटायरमेंट के बाद अब उनका अगला ठिकाना 12 जनपथ होगा। यह बंगला कभी केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत रामविलास पासवान का पता हुआ करता था। खास बात है कि इसी के साथ कोविंद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पड़ोसी बनने जा रहे हैं।



कोविंद को जून में यह बंगला आवंटित किया गया था और उनके शिफ्ट होने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो जाएगी। खास बात है कि 12 जनपथ को मध्य दिल्ली के लुटियन्स स्थित बड़े बंगलों में से एक माना जाता है। वहीं, सोनिया का आवास 10 जनपथ थोड़े ही नजदीक स्थित है।


अगस्त 2021 में यह बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित हुआ था। हालांकि, जमुई से लोकसभा सांसद और पासवान के बेटे चिराग के घर खाली नहीं करने के चलते वह यहां शिफ्ट नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने 32, पृथ्वीराज रोड स्थित नए पते का रुख किया। इस साल जून में ही शहरी मामलों के मंत्रालय ने घर को खाली करने की प्रक्रिया पूरी की है।
इस साल मार्च में दिल्ली हाईकोर्ट ने पासवान परिवार की याचिका को खारिज कर दिया था। दरअसल, उन्होंने घर खाली करने के लिए और समय की मांग की थी। इस आवास पर रामविलास पासवान करीब 3 दशक तक रहे थे।
प्रेसिडेंट्स (इमोल्युमेंट्स एंड) पेंशन एक्ट 1951 के तहत पूर्व राष्ट्रपति को 1.5 लाख रुपए मासिक पेंशन समेत कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें मुफ्त आवास भी शामिल है। एक्ट में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति पूरे जीवन बगैर किराया दिए आवास का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें दो टेलीफोन, एक मोबाइल फोन जैसी भी सुविधाएं मिलेंगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story