भारत

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राहुल गांधी ने शेयर किया ये वीडियो

jantaserishta.com
21 May 2022 9:00 AM IST
पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राहुल गांधी ने शेयर किया ये वीडियो
x

Rajiv Gandhi 31st death anniversary: आज देश के राजनीतिक इतिहास की एक बड़ी दुर्घटना घटी थी. 21 मई को आज से 31 साल पहले दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या (Rajiv Gandhi Assassination) हो गई थी. आज कांग्रेस पार्टी समेत पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इस मौके पर उनके बेटे राहुल गांधी ने भी अपने पिता को याद करते हुए अपने मन की बात दुनिया से साझा की है.




अपने पिता की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करके अपने पिता को याद किया है. राहुल गांधी ने लिखा कि उनके पिता दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की. बकौल राहुल गांधी वो एक दयालु और उदार शख्सियत थे. वो मेरे और प्रियंका दोनों के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया. मुझे उनकी बहुत याद आती है...'
भारत (India) के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की हत्या 21 मई 1991 को एक आतंकी हमले में हुई थी. लेकिन उसके पांच साल पहले ही अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने एक रिपोर्ट में उनपर हमला होने, हत्या की साजिश होने की आशंका जताई थी. इसके बाद राजीव 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर भी रहे. 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और शायद दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक, जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story