भारत

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि आज, शांति वन पहुंचकर सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की

Nilmani Pal
27 May 2022 3:12 AM GMT
पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि आज, शांति वन पहुंचकर सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की
x

दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। पंडित नेहरू की समाधि पर सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि 27 मई के ही दिन साल 1964 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हृदयाघात से निधन हो गया था

पंडित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन करता है। इस मौके पर देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। नेहरु जी के कई फेमस कोट्स हैं जो आज भी प्रासंगिक हैं।

Next Story