भारत

मुझे जेल में डालने की सुपारी दी गई थी, पूर्व मुख्यमंत्री का खुलासा

jantaserishta.com
25 Jan 2023 9:57 AM IST
मुझे जेल में डालने की सुपारी दी गई थी, पूर्व मुख्यमंत्री का खुलासा
x

जेल

जानें पूरी बात
नई दिल्ली (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चीनी मिलों के मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई थी।
दिल्ली के दौरे पर आए फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सच कहा है महाविकास अघाड़ी के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई। इसके लिए सुपारी मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को दी गई थी। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।
दरअसल इसके पहले मुंबई एक निजी चैनल के कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था की उद्धव ठाकरे की सरकार ने किसी भी तरह मुझे फंसाने के आदेश दिए थे। फडणवीस ने कहा था कि यह सच्चाई है और यह आप किसी भी पुलिस अधिकारी से पूछ सकते हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के बागी हो जाने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार ढह गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story