भारत

पूर्व सांसद नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

jantaserishta.com
2 Nov 2025 4:02 PM IST
पूर्व सांसद नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी
x
मचा हड़कंप.
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी हैदराबाद के जावेद नाम के व्यक्ति ने दी है। भाजपा नेता के निजी सहायक (पीए) ने रविवार को राजापेठ पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा नेता नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। पत्र के जरिए नवनीत राणा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र के आधार पर नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नवनीत राणा के आवास पर जाकर उक्त पत्र की जांच की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, "आठ दिन में दूसरी बार नवनीत राणा को पत्र आया है। हैदराबाद का एक युवक है, जो अपना नाम कभी जावेद तो कभी इकबाल बताता है। वह पत्र के जरिए हर बार बम से उड़ाने की धमकी देता है। हमें यह लेटर तीसरी बार आया है। कुछ साल पहले भी इस तरह का पत्र आया था। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने हैदराबाद जाकर भी कार्रवाई की थी।
उन्होंने बताया, "आठ दिन पहले हमें जो पत्र प्राप्त हुआ था, उसमें लिखा था कि तुम्हारी पुलिस मेरा क्या बिगाड़ पाई है? पिछले कुछ महीनों से मैं तुम्हारे पीछे हूं और आने वाले कुछ दिनों में मैं तुम्हें बम से उड़ाने वाला हूं। पत्र में बहुत गंदी-गंदी बातें लिखी गई हैं, जिन्हें मैं बता नहीं सकता हूं।"
उन्होंने बताया, "हमने धमकी भरे पत्र की शिकायत पुलिस से की है। हमने राजापेठ पुलिस स्टेशन, अमरावती में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है और उन्होंने इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story