भारत

पूर्व सांसद माजिद मेमन ने ज्वाइन की टीएमसी, जानें इनके बारे में

jantaserishta.com
14 Dec 2022 5:43 PM IST
पूर्व सांसद माजिद मेमन ने ज्वाइन की टीएमसी, जानें इनके बारे में
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जाने-माने वकील और NCP के पूर्व नेता माजिद मेमन बुधवार को सौगत रॉय और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. मेमन एक मशहूर वकील और महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं. उन्हें 2014 में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था. उन्होंने हाल ही में राकांपा छोड़ दी थी.
उन्होंने लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय समिति के सदस्य और कानून और न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है. टीएमसी में शामिल होने के बाद, मेमन ने ममता बनर्जी की प्रशंसा की और उन्हें 'बाघिन' कहा.
उन्होंने कहा, 'टीएमसी की नेता बाघिन की आवाज सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुनी जा रही है. उसने पैसे और बाहुबल वाली पार्टी को चुनौती दी है. देशभर में कानून व्यवस्था की स्थिति है, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.'
बता दें कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी इन दिनों चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. अगले साल मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने 13 दिसंबर से ही अभियान की शुरुआत की थी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, AITC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ मेघालय के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. ममता ने मंगलवार को मेघालय में केंद्रीय पुस्तकालय में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. यहां उन्होंने कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रवक्ता साकेत गोखले का परिचय कराया और बताया कि उन्हें कैसे परेशान किया गया. साकेत को जयपुर से गुजरात ले जाया गया. वह दिल के मरीज हैं. मैंने साकेत से कहा कि तुम काफी लकी हो, क्योंकि आपने आलोचना की है इसलिए उसे परेशान किया गया. वे क्रिटिसिज्म नहीं ले पाए. एक नेता को आलोचना स्वीकार करनी चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story