भारत
आप से निष्कासित पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल, यहां से चुनाव लड़ने की संभावना
jantaserishta.com
1 April 2024 4:46 PM IST

x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित पंजाब के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। धर्मवीर गांधी ने 2014 में कांग्रेस की तत्कालीन सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर को पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से हराया था, जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं।
उनके इसी सीट से इस बार भी लड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं। खास बात यह है कि वह कांग्रेस में होंगे और उनके सामने एक बार फिर परनीत कौर ही होंगी, जो अब भाजपा में चली गई हैं। धर्मवीर गांधी एक हृदय रोग विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 2014 में तीन बार की सांसद परनीत कौर को उनके गढ़ पटियाला में हराकर कांग्रेस को करारा झटका दिया था। उन्हें आप ने 2015 में निलंबित कर दिया था।
उन्होंने 2018 में पंजाब मंच के नाम से एक राजनीतिक मंच का गठन किया था। वहीं, कौर पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गई थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





