मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, सामने आई ये शिकायत

फाइल फोटो
नई दिल्ली:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Madhya Pradesh Former Chief Minister Kamalnath) की तबीयत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता कमलनाथ को छाती में दर्द होने की शिकायत पर मेदांता में भर्ती कराया गया है। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बुधवार सुबह छाती में दर्द की शिकायत की, इसके बाद आननफानन में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनके वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





