भारत

पूर्व एमएलसी के बेटे ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

jantaserishta.com
4 Aug 2023 2:59 PM IST
पूर्व एमएलसी के बेटे ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे के 14 वर्षीय पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय का आवास है। उनके 14 वर्षीय पुत्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस अधिकारी भी बहुत कुछ ज्यादा नहीं बता रहे हैं।
अधिकारी बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही सही जानकारी का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एमएलसी सुनील पांडेय के भाई हुलास पांडेय लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के करीबी माने जाते हैं। सुनील पांडेय और हुलास पांडेय की छवि बाहुबली नेता की रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story