भारत

पूर्व एमएलसी का चौथा बेटा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Oct 2022 12:39 PM IST
पूर्व एमएलसी का चौथा बेटा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
x
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस ने बसपा के पूर्व एमएलसी मोहम्मद हाजी इकबाल के चौथे बेटे अब्दुल वाजिद को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। वह दुबई की उड़ान के लिए चेक-इन कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर, सूरज राय ने कहा, "हमें उसने आने की पहले से सूचना थी और इस संबंध में हवाईअड्डा अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया था। हमारी टीम भी मौके पर थी। जैसे ही उसने हवाईअड्डे में प्रवेश किया और प्रक्रिया शुरू की। चेक-इन करते हुए हमारी टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।"
36 वर्षीय वाजिद के खिलाफ बलात्कार सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं।
इकबाल के तीन बेटे पहले से ही अपने भाई और पूर्व एमएलसी महमूद अली के साथ सलाखों के पीछे हैं, जिन्हें जुलाई में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।
एसपी ने कहा, "प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, वाजिद ने खुलासा किया कि वह अजमेर शरीफ में छिपा था। उसे अपने पिता के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।"
सहारनपुर और उसके आसपास खनन सिंडिकेट चलाने के आरोपी हाजी इकबाल को कथित तौर पर 10,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जांच का सामना करना पड़ रहा है।
वह गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ), प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग सहित केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में है।
उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सहारनपुर पुलिस ने इकबाल की 337 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने 2021 में इकबाल की 1,097 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story