भारत

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक, जानें वजह!

jantaserishta.com
2 Jun 2022 11:26 AM IST
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक, जानें वजह!
x

चंडीगढ़: पंजाब के 7 पूर्व विधायकों ने सुरक्षा कम करने के राज्य सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. विधायकों का आरोप है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सुरक्षा खतरों का बिना आकलन कराए उनकी सुरक्षा हटाई या कम की गई है. दरअसल, हाल ही में पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के एक दिन बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी.

पंजाब के 7 पूर्व विधायकों ने सुरक्षा कम करने के फैसले के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है. जिन 7 पूर्व विधायकों ने याचिका लगाई है, उनमें से 6 कांग्रेस के और एक अकाली दल से हैं.
परमिंदर सिंह पिंकी, ओपी सोनी (पूर्व डिप्टी सीएम), हरमिंदर सिंह गिल, कुलबीर सिंह, देशराज डुग्गा, बलबीर सिंह सिद्धू, सुखविंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर सुरक्षा कम करने फैसले को चुनौती दी है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने खतरे का आकलन किए बिना सुरक्षा को कम कर दिया है.
पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को मानसा जिले में उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर ही कर दी गई थी. उनकी कार पर करीब 30-40 राउंड फायर हुए थे. इसमें से 8 गोलियां सिद्धू को लगी थीं. सिद्धू के साथ उनके दो दोस्त थे जो घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की ओर से हाल ही में मूसेवाला की सुरक्षा कम की गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story