भारत

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने प्रियंका वाड्रा पर किया पलटवार, कहा- ​नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा

jantaserishta.com
16 Jan 2022 10:54 AM IST
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने प्रियंका वाड्रा पर किया पलटवार, कहा- ​नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा
x
देखें वीडियो।

उन्नाव: सदर विधानसभा से उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शनिवार को कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। वीडीओ में वह कह रही है कि लड़की हूं सच सबके सामने लाने के लिए मैं भी लड़ सकती हूं।

टिकट वितरण पर कहा कि प्रियंका गांधी का यह कदम राजनीति दृष्टिकोण से सही हो सकता है, लेकिन नैतिकता का धर्म उन्हें कभी माफ नहीं करेंगा। जिन मां-बेटी को टिकट दिया गया है उन पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज है। जब मेरी मां को टिकट मिला था तब तो आपके द्वारा सारी धर्म अधर्म की बाते की गई थी।
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि मैं आज भी कहती हूं कि मेरे पिता के खिलाफ एक भी सबूत है तो मेरे पूरे परिवार को फांसी की सजा सुना दी जाए। एक परिवार को जो बर्बाद कर दे ऐसी राजनीति मेरा उन्नाव स्वीकार नहीं करेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story