
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में BJP को मिली ऐतिहासिक सफलता और सपा की करारी शिकस्त के साथ बीजेपी लगातार एक के बाद एक सपा को कई बडे झटके देती नजर आ रही है. जिसके तहत सपा सरकार में रहकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सीतापुर जिले से सपा के पूर्व विधायक रामपाल यादव को भी बीजेपी में शामिल कर लिया. इस दौरान सीतापुर जिले से दो बार के सपा विधायक रहे रामपाल यादव को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंत्री ने भाजपा की सदस्याता दिलाई. और साथ ही मिठाई खिलाकर सीतापुर जिले के इस कद्दावर नेता का बीजेपी में स्वागत किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





