भारत

जन्मदिन पर ही पूर्व विधायक का निधन

Nilmani Pal
2 Oct 2021 10:21 PM IST
जन्मदिन पर ही पूर्व विधायक का निधन
x
शोक की लहर

डीएमके के पूर्व विधायक वीरापांडी ए राजा का शनिवार को उनके 59वें जन्मदिन पर ही निधन हो गया। सलेम को उस समय दिल का दौरा पड़ा जब वह अपने दिवंगत पिता और पूर्व मंत्री वीरापांडी ए अरूमुगम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजा अपने पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण करते समय अचेत हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजा 2006 में वीरापांडी से तमिलनाडु विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और वह तब सलेम जिले में पार्टी की चुनाव समिति के सचिव थे। वह 1982 में द्रमुक से जुड़े थे और तब से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। द्रमुक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता एम के स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। स्टालिन ने उनके परिवार से मिलकर सात्वंना दी।

Next Story