भारत

नदी में बहा पूर्व मंत्री का बेटा, मौत के मुंह से निकाल लाई पुलिस

jantaserishta.com
16 Sept 2023 2:37 PM IST
नदी में बहा पूर्व मंत्री का बेटा, मौत के मुंह से निकाल लाई पुलिस
x
तीन युवक थार गाड़ी समेत बह गए.
इंदौर: इंदौर के पास महू के कालाकुंड स्थित चोरल नदी में तीन युवक थार गाड़ी समेत बह गए. तीनों युवक नदी के बीचोबीच झाड़ियों के सहारे अटककर मदद के लिए आवाज लगा रहे थे. इतने में एक ग्रामीण को आवाज सुनाई दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब छह से सात घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित निकाल लिया.
थाना प्रभारी मंशाराम वगेंन ने कहा कि तीन युवक कालाकुंड में पिकनिक मनाने आए थे. अपने फार्म हाउस से देर रात वापस लौटते समय ऊतेड़िया गांव के पास चोरल नदी पार कर रहे थे, उसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण गाड़ी सहित बह गए. देर रात तक चले रेस्क्यू में युवक और उसके दोनों साथियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन गाड़ी बह गई.
पूछताछ में पता चला कि एक युवक पूर्व मंत्री रंजना बघेल का पुत्र है, जो अपने साथियों के साथ वहां पंहुचा था. गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर लिया. नदी उफान पर होने के कारण ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री के पुत्र यश को नदी के दूसरे छोर पर रात गुजारनी पड़ी. सुबह होने पर दूसरे रास्ते से निकाला गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story