भारत

पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, बना चोर

jantaserishta.com
1 May 2022 12:40 PM IST
पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, बना चोर
x

पटना. बिहार पुलिस की स्पेशल टीम ने गाड़ियां चुराने और लूटने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जिसका सरगना कोई और नहीं बल्कि बिहार सरकार के ही पूर्व मंत्री का बेटा है. पिछले 24 अप्रैल को बिहार एसटीएफ की एक गाड़ी पटना से सटे दानापुर इलाके से चोरी हुई थी. चोरी हुई गाड़ी टाटा गोल्ड सूमो थी. चोरी हुई गाड़ी को एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया है. एसटीएफ की टीम ने समस्तीपुर जिले के मुकेश सहनी और भोजपुर जिले के सुनील कुमार उर्फ सुनील शर्मा को इस मामले में गिरफ्तार किया है.

एसटीएफ की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिला के डालकुला थाना क्षेत्र से अपने विभाग की चोरी गई गाड़ी को भी बरामद किया. पिछले 24 अप्रैल को बिहार एसटीएफ के पटना के सरकारी नंबर की गाड़ी जो डीएसपी स्तर के अधिकारी की थी चोरी चली गई थी. इस संबंध में दानापुर थाना कांड संख्या 300/ 22 दर्ज किया गया था. इसके बाद एसटीएफ के अधिकारियों ने इस मामले के उद्भेदन के लिए SOG1 को जिम्मेवारी सौंपी.
इसी क्रम में ये दोनों अपराधी पकड़े गए हैं. इन दोनों अपराधियों के खिलाफ समस्तीपुर, मधुबनी, नवादा पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के विभिन्न थानों में वाहन चोरी और लूट कांड के कई केस दर्ज हैं. एसटीएफ की टीम गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में लगी है जिनसे कई मामलों के खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस के हत्थे चढ़ा मुकेश सहनी कुख्यात वाहन लुटेरा गिरोह का सदस्य रहा है. मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले इस कुख्यात अपराधी के पिता रामाश्रय सहनी बिहार सरकार में मंत्री के पद पर भी काबिज रहे हैं. ये चोर पूर्व में भी कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story