भारत

पूर्व मंत्री सैनी की भाजपा में वापसी रुकी

jantaserishta.com
1 Dec 2022 8:40 AM IST
पूर्व मंत्री सैनी की भाजपा में वापसी रुकी
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री धरम सिंह सैनी की भारतीय जनता पार्टी में वापसी फिलहाल रुक गई है। सूत्रों के मुताबिक सैनी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रैली स्थल खतौली जा रहे थे, वहां उनको पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा होनी थी। लेकिन इसी दौरान उन्हें बताया गया कि स्थानीय पार्टी नेताओं के विरोध ेके कारण इस समय उनको पार्टी में शामिल करना संभव नहीं है। उन्हें वापस जाने को कहा गया।
नाम न छापने की शर्त पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सैनी ने पार्टी में अपनी वापसी के बारे में बयान देने से पहले राज्य भाजपा नेतृत्व से अंतिम मंजूरी का इंतजार नहीं किया।
सैनी ने स्थानीय पत्रकारों से कहा था कि वह अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे।
सैनी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए थे। नाकुर विधानसभा से सपा उम्मीदवार के रूप में उन्हें भाजपा के मुकेश चौधरी के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा था। वह चार बार विधायक रहे हैं।
इसके बाद से ही सैनी वापसी करने के लिए भाजपा नेताओं से संपर्क कर रहे थे।
कुछ स्थानीय नेताओं ने दावा किया कि अंतिम समय में सैनी की पार्टी में शामिल होने में रुकावट का कारण सीबीआई जांच भी सकता है, जिसकी सिफारिश योगी सरकार ने आयुष प्रवेश घोटाले में की थी।
सैनी 2017-2022 के दौरान भाजपा सरकार में आयुष मंत्री थे।
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी छोड़ वह भगवा खेमे में शामिल हो गए थे। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले सैनी, स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़कर सपा में चले गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story