भारत

विजलेंस की पूछताछ के लिए पूर्व मंत्री और उनकी बहू पहुंचे

jantaserishta.com
30 Aug 2023 5:00 PM IST
विजलेंस की पूछताछ के लिए पूर्व मंत्री और उनकी बहू पहुंचे
x
देहरादून: कार्बेट नेशनल पार्क घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पुत्र के देहरादून में शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और छिददरवाला स्थित अमरावती पेट्रोल पंप में विजिलेंस की छापेमारी चल रही है। विजिलेंस की दो टीम अलग-अगल छापेमारी कर रही हैं।
देहरादून सेक्टर के एक उच्च अधिकारी ने छापेमारी की आधिकारिक पुष्टि की है। छापे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहु अनुकृति गुसांई भी कॉलेज पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री काफी गुस्से में बताए जा रहे हैं। विजिलेंस की टीम उनसे भी पूछताछ कर रही है। कार्बेट पार्क के बाकरो रेंज में अवैध कटान और शिकार समेत कई गंभीर आरोप लगने पर सीनियर आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ जांच बैठी थी। इनमें कई अधिकरी रिटायर हो गए हैं।
बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। हरक सिंह रावत उस समय वन मंत्री थे। उधर, सीएजी ने एक अंतरिम रिपोर्ट दी थी, जिसमें कहा गया था कि परियोजना में यहां जो जेनरेटर लगना था, वह पूर्व मंत्री के बेटे के कॉलेज में लगाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story