महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को हुआ कोरोना: देवेंद्र फडणवीस पाए गए पॉजिटिव

फाइल फोटो
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना की चपेट में आ गए है। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उन्होंने ट्वीट कर दी खुद इसकी जानकारी दी है।
फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा, लॉकडाउन के दौरान में मैंने हर दिन काम किया। लेकिन, अब भगवान चाहते हैं कि कुछ दिनों का ब्रेक लूं। मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं और आइसोलेशन में हूं। डॉक्टरों के निर्देश पर मैं सभी दवाएं और इलाज ले रहा हूं।
इसके साथ ही फडणवीस ने कुछ दिनों से दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 जांच कराने को भी कहा। एक अन्य ट्वीट में फडणवीस ने कहा- जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यह सलाह है कि वे भी कोरोना की जांच करा लें।
Those who have come in contact with me are advised to get covid19 tests done.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 24, 2020
Take care, everyone !
गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन बिहार विधानसभा चुनावों के लिए रैली करते वक्त कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद शाहनवाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हुए थे। शाहनवाज बीजेपी के स्टार प्रचारक नेताओं में से एक हैं। उन्होंने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





