भारत

पूर्व लोकसभा सांसद नहीं रहे, इनोसेंट का हुआ निधन

Nilmani Pal
27 March 2023 1:56 AM GMT
पूर्व लोकसभा सांसद नहीं रहे, इनोसेंट का हुआ निधन
x

केरल। प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का 75 वर्ष की आयु में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के मुताबिक, अभिनेता की मौत कोविड संक्रमण, सांस से संबंधित बीमारियों, कई अंगों के काम नहीं करने और दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। अब उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

बीते कुछ समय से अभिनेता की तबीयत ठीक नहीं थी। पहले वह कैंसर से पीड़ित थे, जिससे उन्होंने जंग जीत ली थी, लेकिन सांस से संबंधित समस्याओं के कारण उन्हें तीन मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, कोच्चि वीपीएस अस्पताल में रविवार 26 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी एलिस और बेटा सॉनेट हैं। जिस अस्पताल में अभिनेता को भर्ती कराया गया था। उसके अधिकारी का कहना है कि अभिनेता के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। कुछ साल पहले अभिनेता कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन साल 2015 में उन्होंने घोषणा की थी कि वह इस बीमारी से मुक्त हो गए हैं। कैंसर के साथ लड़ी जंग का जिक्र उन्होंने अपनी किताब 'लाफ्टर इन द कैंसर वार्ड' में किया था।

अभिनेता ने आखिरी बार पृथ्वीराज सुकुमारन कि साल 2022 में आई फिल्म 'कडुवा' में काम किया था। उन्होंने अपने पांच दशक से अधिक के करियर में 700 से ज्यादा फिल्में की थीं। साथ ही 12 साल तक एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट के अध्यक्ष भी रहे थे। मलयालम सिनेमा में उन्हें सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के रूप में पहचाना गया। इसके अलावा उन्होंने खलनायक का किरदार भी निभाया था। साथ ही मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर भी इनोसेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।


Next Story