भारत
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
5 May 2023 5:43 PM IST

x
फाइल फोटो
बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को वायरल निमोनिया के चलते शुक्रवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सीएम का बेंगलुरु में गले के कैंसर का भी इलाज चल रहा है। पूर्व सीएम के बेटे चांडी ओमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी पोस्ट की और सभी से उनके (पिता के) स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहा है।
फरवरी से पूर्व मुख्यमंत्री का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। साल 2019 से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है, जर्मनी के एक अस्पताल में गले की बीमारी के लिए उनकी लेजर सर्जरी हुई थी।
उनका पिछले साल बेंगलुरु के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन 1 जनवरी को तिरुवनंतपुरम लौट आए थे। उन्हें कुछ दिनों के बाद इलाज के लिए वापस बेंगलुरु पहुंचना था, लेकिन वे नहीं गए, जिससे अटकलों और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
उनके छोटे भाई और 41 अन्य लोगों ने ओमन चांडी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा। उसके बाद चीजें आगे बढ़ने लगीं और जनवरी में सरकारी चिकित्सा पेशेवरों की एक विशेष टीम गठित की गई। सलाह पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि वह निमोनिया से पीड़ित हैं।
Tagsपूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडीओमन चांडीओमन चांडी अस्पताल में भर्तीकेरलकेरल न्यूज़Former Chief Minister Oommen ChandyOommen ChandyOommen Chandy admitted to hospitalKeralaKerala News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





