भारत
कर्नाटक के पूर्व मंत्री बाबूराव चिंचानसुर कार दुर्घटना में घायल
jantaserishta.com
15 April 2023 12:15 PM IST

x
कलबुर्गी (आईएएनएस)| भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मंत्री बाबूराव चिंचानसुर शनिवार को एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। चिंचानसुर के चेहरे और पैरों पर काफी चोट आई है। उनके सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं। पूर्व मंत्री का यूनाइटेड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कांग्रेस ने चिंचानसुर को कलबुर्गी जिले की गुरमितकल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
पुलिस के अनुसार, चिंचानसुर प्रचार अभियान के बाद रात एक बजे के बाद यादगिर जिले से कलबुर्गी जा रहे थे। आकाशवाणी बिल्डिंग के पास ड्राइवर ने एक बड़े गड्ढे से बचने का प्रयास किया तो कार पलट गई।
स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है।
चिंचानसुर कोली समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा को हराने की कसम खाई है।
इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को हराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़बाबूराव चिंचानसुरकार दुर्घटनाkarnataka newsbaburao chinchansurcar accidentKarnataka
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





