भारत
पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज से मौत, परिवार ने मांगा मुआवजा
jantaserishta.com
16 July 2024 5:00 PM IST

x
नशे के चलते एक और परिवार उजड़ गया।
नाभा: पंजाब में नशे के चलते एक और परिवार उजड़ गया। नाभा के भादसों के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी 37 वर्षीय सतविंदर सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इस मामले में परिजनों का कहना है कि सतविंदर केवल शराब का नशा करता था, नशे का इंजेक्शन नहीं लेता था। परिजन ने आरोप लगाया है कि सतविंदर को उसके पार्टनर ने घर में नशे का इंजेक्शन लगाया। मृतक व्यक्ति ने साल 2020 में एक्सीडेंट के बाद कबड्डी छोड़ दी थी। वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार नशा नहीं रोक सकती, तो जो लोग नशे की वजह से मर रहे हैं, उनके परिवार को सरकार को कुछ न कुछ मुआवजा जरूर देना चाहिए।
परिजनों ने कहा कि भादसों में खुलेआम नशा बिक रहा है, किसी का डर नहीं है। हमारी मांग है कि सबसे पहले उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए जो नशीले पदार्थ बेच रहे हैं, ताकि नौजवानों का भविष्य नशे के अंधकार में ना चला जाए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दवा विक्रेताओं और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दवा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें, 15 जुलाई को ड्रग्स के खिलाफ पंजाब के बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता मिली थी। पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक कंटेनर में लाई जा रही 41 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया था। इसे मोगा ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस ने बठिंडा के रिंग रोड पर कंटेनर से पोस्त बरामद किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, "ड्रग्स के खिलाफ युद्ध में बड़ी जीत! काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में 4100 किलोग्राम (210 बैग) पोस्त जब्त किया है। हम पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इससे पहले 11 जुलाई को पंजाब के मानसा जिले के कोटडा गांव में 28 साल के हरजिंदर सिंह की नशे की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी। मृतक के परिवार का कहना है कि उनका बेटा अलग-अलग नशे के दलदल में पिछले काफी समय से फंस चुका था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





