भारत

जीवन की जंग हार गए पूर्व जस्टिस डीवी शर्मा, हुआ निधन, सुनाया था ये बड़ा फैसला

jantaserishta.com
8 May 2021 3:54 PM IST
जीवन की जंग हार गए पूर्व जस्टिस डीवी शर्मा, हुआ निधन, सुनाया था ये बड़ा फैसला
x
मुख्यमंत्री ने जताया शोक.

इलाहबाद हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस डीवी शर्मा का निधन हो गया. पूर्व जस्टिस शर्मा श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल थे. 72 वर्षीय पूर्व जस्टिस शर्मा के परिवार के अनुसार लंबी बीमारी से लड़ते हुए वे जीवन की जंग हार गए.

पिछले साल हुए थे भर्ती
बताया गया है कि पिछले साल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया था. तब से वो लगभग बिस्तर पर ही थे. उन्हें सिर्फ तरल आहार भी नली के जरिए दिया जा रहा था. बता दें जिला जज से प्रदोन्नत होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जज बनाए गए पूर्व जस्टिस धर्मवीर शर्मा अयोध्या विवाद की सुनवाई करने वाली तीन जजों की विशेष पीठ के सदस्य रहे थे.
राम जन्मभूमि पर सुनाया था अंतिम फैसला
वर्ष 2010 में पीठ के अगुआ जस्टिस सिगबतुल्ला खान और जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने विवादित भूमि को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला सुनाया, जबकि जस्टिस शर्मा ने रामलला को ही सारी भूमि दिए जाने का फैसला सुनाया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी मान्यता दी. हाईकोर्ट जज के रूप में अपने कार्यकाल के आखिरी दिन जस्टिस शर्मा ने अपना अंतिम फैसला राम जन्मभूमि का ही सुनाया था.
CM योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहबाद हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस डीवी शर्मा निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं. सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान दे व उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story