भारत

पुलिस ने जारी किया बयान, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लेकर बड़ी खबर

jantaserishta.com
22 April 2023 3:46 PM IST
पुलिस ने जारी किया बयान, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लेकर बड़ी खबर
x

फोटो: सोशल मीडिया

देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को हिरासत में लेने वाली खबरों पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उनको हिरासत में नहीं लिया है।
पुलिस उपायुक्त मनोज सी (दक्षिण पश्चिम) ने कहा, हमने पूर्व राज्यपाल मलिक को हिरासत में नहीं लिया है, वह अपने समर्थकों के साथ अपनी मर्जी से आर.के. पुरम थाने आए हैं और हमने उन्हें सूचित किया है कि वह अपनी मर्जी से जा सकते हैं।
इससे पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मलिक को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर ट्वीट किया था।
अलका लांबा ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को उनके सोम विहार स्थित आवास से हिरासत में लेकर आरके पुरम थाने ले जाया गया। क्या आपको अब भी लगता है कि संवैधानिक संस्थाओं पर कोई दबाव नहीं है?
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में एक खाप बैठक का आयोजन किया जा रहा था, जिसके लिए दिल्ली पुलिस या एमसीडी से अनुमति नहीं ली गई थी और मलिक ने इसमें हिस्सा लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story