भारत
पूर्व जदयू नेता केसी त्यागी ने RLD का थामा दामन, जयंत चौधरी भी रहे मौजूद
jantaserishta.com
22 March 2026 4:52 PM IST

x
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी से नाता तोड़ दिया था। अब उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थामा है।
नई दिल्ली में पूर्व जदयू नेता केसी त्यागी रविवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की पार्टी रालोद में शामिल हो गए। जयंत चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद जयंत चौधरी और केसी त्यागी ने एक साथ मिलकर मंच साझा किया।
रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल परिवार में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता, पूर्व सांसद, केसी त्यागी और पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश, अशोक यादव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके जुड़ने से राष्ट्रीय लोकदल और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद उनका उच्च सदन में जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच उनके पुराने साथी और जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार से किनारा करते हुए जदयू की सदस्यता अभियान के समाप्त होने के बाद भी अपनी सदस्यता रिन्यू नहीं कराई।
बता दें कि जदयू का गठन 30 अक्टूबर 2003 को समता पार्टी और जनता दल के विलय से हुआ था। जॉर्ज फर्नांडिस पार्टी के अध्यक्ष थे और केसी त्यागी महासचिव के तौर पर साथ मिलकर काम करते थे। त्यागी शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ भी कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। वे जदयू के मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता, और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। केसी त्यागी की गिनती जदयू के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के रूप में होती थी। इनकी गणना नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में होती रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





