भारत

भाजपा में शामिल हुए JDU के पूर्व नेता अजय आलोक, दिया ये बयान

jantaserishta.com
28 April 2023 12:48 PM IST
भाजपा में शामिल हुए JDU के पूर्व नेता अजय आलोक, दिया ये बयान
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व नेता अजय आलोक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में अजय आलोक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम और गौरव भाटिया भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अजय आलोक का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि आज के नागरिकों की जो उम्मीदें हैं, जो आकांक्षाएं हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पूरा करने का काम कर रहे हैं और इस यात्रा में अजय आलोक जैसे प्रोफेशनल और चिंतक का भाजपा में शामिल होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अजय आलोक ने कहा कि वे परिवार में आ गए हैं जिसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और जिनकी नीतियों से सिर्फ वह ही नहीं बल्कि पूरा देश प्रभावित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story