भारत

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर उनकी पत्नी पर एक और मुकदमा दर्ज, SI धनंजय सिंह की तहरीर पर हुई कार्रवाई

Rani Sahu
28 Aug 2021 6:05 PM GMT
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर उनकी पत्नी पर एक और मुकदमा दर्ज, SI धनंजय सिंह की तहरीर पर हुई कार्रवाई
x
गोमती नगर थाने में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है

गोमती नगर थाने में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एसआई धनंजय सिंह की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा, पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि इन पर धारा 186 , 189, 224, 225, 323, 353, 427 में मुकदमा दर्ज हुआ है।

बता दें कि अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया है। इसकी साजिश रची है। मुकदमा एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद अमिताभ ठाकुर को 21 अगस्त से हाउस अरेस्ट कर दिया गया था। 21 अगस्त को वह गोरखपुर और अयोध्या के दौरे पर जाने वाले थे। शुक्रवार को उनके खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय का सहयोग करने का आरोप है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त मुकदमे के गवाह सत्यम राय ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को वीडियो बनाया। जिसमें अमिताभ ठाकुर पर आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। गंभीर हालत में अस्पताल मं भर्ती कराया गया। जहां 21 मई को गवाह सत्यम राय और 25 मई को दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई।
चुनाव की घोषणा के बाद किया गया नजरबंद
दुष्कर्म के आरोपी सांसद के सहयोग देने के आरोपी अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। 21 अगस्त की सुबह वह गोरखपुर व अयोध्या के दौरे पर निकल रहे थे। इसी बीच गोमतीनगर पुलिस ने उनको नजरबंद कर दिया। तब से शुक्रवार तक वह पुलिस की निगरानी में थे। पुलिस ने उस दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था का हवाला देकर नजरबंद किया था। इसके बाद उनसे कई बार इस मामले में पूछताछ भी हो चुकी है।


Next Story