
रांची. हॉकी में अपने खेल के हुनर से देश का नाम दुनियाभर में रोशन करने वाले झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. 80 साल के गोपाल भेंगरा ने रांची के गुरु नानक अस्पताल में अंतिम सांस ली. खूंटी के तोरपा के रहने वाले गोपाल भेंगरापर की ब्रेन हेमरेज और पैरालाइसिस के साथ-साथ किडनी भी खराब हो चुकी थीं. करीब हफ्तेभर से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. न्यूज़ 18 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसमें गोपाल भेंगरा के बेटे अर्जुन ने राज्य सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी. परिजनों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे. राज्य सरकार की ओर से परिवार को कोई मदद नहीं मिल सकी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





