भारत

पूर्व इमाम गिरफ्तार, युवती के बाद उसकी मां ने लगाया सनसनीखेज आरोप

jantaserishta.com
23 Aug 2025 8:11 AM IST
पूर्व इमाम गिरफ्तार, युवती के बाद उसकी मां ने लगाया सनसनीखेज आरोप
x

सांकेतिक तस्वीर

जांच जारी.
रामपुर: यूपी के रामपुर में एक युवती का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास और अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में अब शुक्रवार को युवती की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती की मां खुद के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप करने, लूट और भाई की हत्या करने तक का आरोप लगा रही है। दूसरा वीडियो वायरल होती ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। पूर्व इमाम का छांगुर बाबा से कनेक्शन होने के शक में कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक युवती द्वारा पूर्व इमाम पर आरोप लगाकर एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में तमंचे के साथ ही अश्लील सामग्री दिख रही थी। वीडियो में युवती का कहना था कि जिले के कुछ लोग धर्मस्थल पर आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। वीडियो सामने आते ही एसपी विद्यासागर मिश्र ने सीओ सिटी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर पूर्व इमाम को गिरफ्तार किया था।
अब युवती के वीडियो के बाद उसकी मां का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह काफी लोगों के नाम लेकर गैंगरेप करने का आरोप लगा रही है। वीडियो में युवती की मां का कहना है कि उसको बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। उसके सामने ही आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की। इसके बाद सभी सोने-चांदी के अन्य सामान ले गए। युवती की मां ने भाई की हत्या के बाद उसकी कब्र पर फायरिंग करने तक का भी आरोप लगाया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story