
x
देहरादून (आईएएनएस)| लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व आईएफएस अधिकारी किशन चंद को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। किशनचंद की गिरफ्तारी गाजियाबाद के वैशाली से की गई है। एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को किशनचंद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किशन चंद से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही थी और जांच में विजिलेंस को कई खामियां मिली थीं। इसके आधार पर विजिलेंस बयान के लिए किशनचद की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहे थे। किशनचंद पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनाती के दौरान मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने, हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के आरोप लगे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





